गोंडा, नवम्बर 5 -- गोंडा। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ई-रिक्शा की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। यह भीषण सड़क हादसा घने कोहरे के कारण हुआ, जिसमें एक ही ई रिक्शा पर सवार सभी 16 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में से छह की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल करनैलगंज और कटरा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा कोतवाली करनैलगंज के चौरी चौराहे के पास कपूरपुर मोड़ पर हुई। अत्यधिक कोहरे के कारण ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को देख नहीं पाया जिसके परिणामस्वरूप ई-रिक्शा ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और सभी यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल...