फिरोजाबाद, सितम्बर 4 -- सिरसागंज। इटावा से राजस्थान गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे मैक्स पिकअप सवार श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। बुधवार देर रात गुराऊ टोल से पहले फास्ट टैग रिचार्ज करने के लिए चालक ने मैक्स पिकअप रोकी तो पीछे से तेज रफ्तार से दौड़ते ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एवं सभी घायल उपचार के लिए सैफई पीजीआई भेज दिए। जिला इटावा के गांव नगला खैमी, शंकरपुर और नगला खेमा के दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु बुधवार देर रात मैक्स पिकअप से शिकोहाबाद होते हुए गोगामेड़ी राजस्थान दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

हादसे में इनकी हो गई मौत गुराऊ टोल प्लाजा से 200 मीटर पहले चालक ने फास्ट टैग रिचार्ज करने के लिए म...