सहारनपुर, जून 14 -- बेहट/सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस ने रविवार सुबह बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस एंबुलेंस के जरिए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। हालांकि बस में सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों युवक बड़े भाई की शादी के कार्ड बांटने शाकंभरी मार्ग पर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी 25 वर्षीय रवि पुत्र बृजपाल अपने बड़े भाई की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए रविवार सुबह अपने चचेरे भाई 45 वर्षीय ...