झांसी, फरवरी 27 -- झांसीकोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। बीती देर रात गांव भुदौंज के पास भंडारे में शामिल होकर जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में नीचे दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि पति समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव इमलिया निवासी जगत पाल के यहां कुछ साल पहले बेटा हुआ था। मन्नत पूरी होने पर दपंति नाते-रिश्तेदारों, ग्रामीणों को लेकर गुरुवार को बैरागढ़ स्थित धार्मिक स्थल गए थे। वहां पूजन किया। चढ़ावा चढ़ाया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आधी रात के वक्त चालक समेत करीब 14 लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही चालक गांव भुजौंद के पास पहुंचा,...