वाराणसी, मार्च 7 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। खोचवां (भेड़हरा ) गांव में हाइवे पर शुक्रवार भोर करीब 4:30 बजे विधान ढाबा के सामने श्रद्धालुओं से भरा पिकअप पलट गया। इसमें 10 लोग जख्मी हो गए। मिर्जामुराद पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। वाहन किनारे करवाकर आवागमन शुरू कराया।बिहार के भभुआ से 25 लोग पिकअप से मथुरा दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद गांव लौट रहे थे। खोचवां के पास हाइवे पर पहुंचे थे, तभी चालक को झपकी आ गई। वाहन डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। इससे अफरातफरी मच गई। दुर्घटना में गुड्डू, पुजारी, संगीता, उषा, विक्की, रामप्यारे और समीर समेत 10 दर्शनार्थी घायल हो गए। मिर्जामुराद पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...