सहारनपुर, अप्रैल 6 -- देवबंद, संवाददाता। देवबं-बरला-गोपाली मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरा टैंपों पलट गया। इसमें महिला और बच्चों सहित नौ श्रद्धालु घायल हो गए। सभी लोग शुक्रताल जा रहे थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एक महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोटिल होने के चलते हायर केयर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना चिलकाना के सगमोर निवासी चतर सिंह (65) परिवार के अन्य दस सदस्यों को साथ टैंपों से शुक्रताल जा रहे थे। इस दौरान गोपाली के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में टैंपों के पलट जाने से उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने टैंपों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें देवबंद स्थित सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। दुर्घटना में चिलकाना के पैरागपुर निवासी चालक संजय कुमार और चतर सिंह के अ...