फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- कायमगंज, संवाददाता। बदायूं के कालसेन मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो नगर के मुख्य चौराहे पर बाइक से भिड़ंत में पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार और टेंपो में सवार एक ही परिवार के सदस्यों सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। थाना राजेपुर के गांव अहलामई निवासी कुलदीप अपनी पत्नी रीता, सुमेश पांडेय, उनकी पत्नी बबली और दो पुत्रियों देवकी व राजुल के साथ बदायूं जनपद के उसैत स्थित कालसेन मंदिर दर्शन करने गए थे। रविवार को जब सभी लोग टेंपो चालक दुर्गेश के साथ वापस लौट रहे थे, तभी नगर के मुख्य चौराहे पर सामने से आ रहे बाइक सवार विकास निवासी महमदीपुर की बाइक से टेंपो की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.