देवघर, अप्रैल 25 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर-देवघर-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर रिखिया थाना क्षेत्र के लेटवा गांव के पास गुरुवार देर रात श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। मृतक की पहचान बिहार के बांका जिलांतर्गत अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 55 वर्षीय सीताराम दास के रूप में हुई है। वहीं घायलों में राजो देवी, मिथिलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विजय दास, कल्याणी देवी, दिनेश दास तथा वाहन चालक राजू कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया, जहां डॉक्टर ने सीताराम दास को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घाय...