मिर्जापुर, मई 2 -- विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद भोजन तैयार कर रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में आठ श्रद्धालु जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि, भागने में श्रद्धालु भी इस दौरान मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों में सभी श्रद्धालु रायबरेली के रहने वाले हैं। रायबरेली के नसीराबाद के पूरे राजा गांव से एक परिवार के लगभग 22 की संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार सुबह विंध्याचल पहुंचे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने के बाद सभी अटल चौराहा पर पहुंचे, जहां पीपल के पेड़ के नीचे श्रद्धालु भोजन तैयार करने लगे। यह भी पढ़ें- नीलगाय के आने से पलटा टेम्पो, आठ घायल चूल्हे से उठा धुआं पीपल के पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्ते तक जा पहुंचा, जिससे मधुमक्खी भड़क उठ...