लातेहार, अप्रैल 22 -- बारियातू,प्रतिनिधि। प्रखंड के बरछिया जबरा स्थित नव-निर्मित श्री हनुमंत मंदिर परिसर में आयोजित प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञशाला मंडप की परिक्रमा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अब तक दस हजार से अधिक श्रद्धालु मंडप की परिक्रमा कर चुके हैं। वहीं चार श्रद्धालु चंदन प्रजापति, नीरज प्रजापति, मनीष प्रजापति, सूरज गुप्ता ने लगातार साढ़े छह घंटे तक 1008 बार परिक्रमा कर आस्था की अनूठी मिसाल पेश की। प्रतिदिन सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। महायज्ञ के चौथे दिन कथावाचक रंजना दीदी ने श्रीराम जन्म उत्सव की कथा सुनाई। यह भी पढ़ें- नगर भ्रमण सह रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, गूंज उठे जयकारा उन्होंने बताया कि राजा दशर...