गिरडीह, फरवरी 15 -- देवरी। देवरी के बिराजपुर गांव स्थित महादेव पहाड़ी मंदिर प्रांगण में आयोजित रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार शाम में श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। जिससे क्षेत्र में भक्ति का माहौल उत्पन्न हो गया। यज्ञाचार्य जितेंद्र गिरि शास्त्री की अगुवाई में विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर गाजे-बाजे व ढोल नगाड़े बजाकर शोभायात्रा निकाली गई। महादेव पहाड़ी स्थित शिव मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकालकर कैरीडीह स्थित मानकुंवर बाबा परिसर पहुंचे। वहां से श्रद्धालुओं का जत्था देवरी के काली मंदिर, देवी मंदिर, बजरंगबली मंदिर एवं सार्वजनिक दुर्गा मंदिर का भ्रमण करते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव महावीर मंदिर तक गये। मंदिर में संध्या पूजन के बाद पुनः पैदल भ्रमण करते हुए देवरी-गादीटांड़ के रास्ते बिराजपुर स्थित मह...