चंदौली, मार्च 23 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। वासंतिक नवरात्र में सोमवार को मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना हुई। पीडीडीय नगर, चकिया, कंदवा क्षेत्र में प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेका और विधि विधान से पूजन-अचर्न कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान देवी मंदिरों में काफी भीड़ रही।वहीं घरों में नौ दिन का अनुष्ठान कर रहे व्रतियों ने मां दुर्गा सप्तशती का पाठ कर पूजा अर्चन किया। जिलेभर के देवी मंदिरों में सोमवार की सुबह मंदिर का पट खुलते ही दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ जुट गई। पीडीडीयू नगर सहित जिले के सभी देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र पूजा पाठ किया गया। इस दौरान इस क्रम में पीडीडीयू नगर के जीटीरोड पर स्थित प्राचीन मां काली मंदिर, रविनगर काली मंदिर, शास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.