गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी मिलेनियम सिटी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। मां की भक्ति को लेकर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। मां ब्रह्मचारिणी को सफेद और पीले फूल अर्पित करके भोग लगाए गए। इसमें शीतला माता, चिंतपूर्णी, सुदर्शन समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक देखी गई। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन हल्की वर्षा के बीच भी मंदिरों पर आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ। फुहारों के बीच श्रद्धालु छाता और दुपट्टों का सहारा लेकर प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे। दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारें लगी रहीं। भोर के साथ ही मंदिरों में घंटियों क...