सीतापुर, मार्च 25 -- सीतापुर, संवाददाता। नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मंदिरों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां से शक्ति और ग्रह बाधाओं को दूर करने का वर मांगा। साथ ही घरों व मंदिरों में श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ व भजन और कीर्तन भी किए गए।नवरात्र की सप्तमी को सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। शंख और घड़ियाल की ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की। शाम को मंदिर में मां कालरात्रि की महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए। जिससे माहौल भक्तिमय बन गया। श्रद्धालुओं ने गुरुवार को नगर के गदियाना स्थित देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, काली मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, बाबा श्रीता...