देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव विधि-विधान के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी को पवित्र गंगाजल से स्नान कराकर की गई, जिसके बाद उन्हें सिंदूरी चोला चढ़ाया गया। नए वस्त्र और आभूषणों के साथ चांदी के वर्क अर्पित किए गए। मंदिर में स्थापित 365 कुंतल वजनी दक्षिणमुखी हनुमान जी की भव्य प्रतिमा का 125 किलो फूलों से विशेष पुष्प अभिषेक किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।इस अवसर पर पंडित कमल जोशी एवं उनकी मंडली द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने अपने संबोधन में हनुमान जी को निष्काम सेवा का आदर्श बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में, जब व्यक्ति छोटे-छोटे कार्यों में भी व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.