चंदौली, अप्रैल 25 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद‌। सैदूपुर कस्बा स्थित राइस मिल प्रांगण में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के आठवें दिन शुक्रवार को कथा वाचिका आचार्या बाल विदुषी पूर्णिमा ने भरत मिलाप से लेकर सीता हरण और जटायु प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने बताया कि भरत जी तीनों माताओं के साथ चित्रकूट पहुंचकर भगवान श्रीराम से अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं। साधु वेश में राम-सीता को देखकर माताएं व्यथित हो जाती हैं। वहीं भगवान राम को पिता राजा दशरथ के निधन का समाचार मिलता है, जिससे वे भी दुखी हो उठते हैं। यह भी पढ़ें- केवट प्रसंग और दशरथ वियोग सुन भावुक हुए श्रद्धालु भरत जी राम से अयोध्या लौटकर राजगद्दी संभालने का निवेदन करते हैं, लेकिन श्रीराम पिता के वच...