आदित्यपुर, मार्च 25 -- आदित्यपुर, संवाददाता। चैती छठ व्रत के मौके पर आदित्यपुर के अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं ने बुधवार प्रातः समय भगवान भाष्कर को उदीयमान (उगते समय का) अर्ध्य अर्पित किया। इसी के साथ चार दिवसीय चैती छठ व्रत संपन्न हुआ। जयप्रकाश उद्यान सहित अन्य छठ घाट पर बुधवार को सूर्योदय से पूर्व व्रतियों की आवाजाही शुरु हो गई थी। इस दौरान छठ व्रतियों के साथ-साथ उनके परिजन भी काफी संख्या में नदी तट पर उपस्थित थे। इससे पूर्व अलग-अलग स्थानों से व्रती परिजनों और परिचितों के साथ नदी घाट पहुंचे थे। इससे पूर्व व्रतियों ने मंगलवार संध्या समय भगवान भाष्कर अस्ताचलगामी (डूबते समय का) अर्ध्य अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...