लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धा व भक्ति के साथ आयोजित हुआ। विधान में भगवान पार्श्वनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। मुनि श्री 108 सौम्यसागर जी महाराज व 108 सुबोधसागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित विधान में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ को 44 अर्घ्य समर्पित किए गये। विश्व शांति, अहिंसा, मैत्री और समस्त प्राणियों के कल्याण की मंगल कामना के साथ श्रद्धालुओं ने पीतवस्त्र धारण कर भक्तिभाव से अर्घ्य समर्पित किए। इस अवसर पर विकास जैन, रितेश जैन, वीर कुमार, पारस, मनीष सहित बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...