अमरोहा, अप्रैल 3 -- जोया। डिडौली कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीहनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को श्रद्धा संग मनाया गया। सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। शुभारंभ पुरोहित पंडित विजय शास्त्री ने विधिवत पूजन कर किया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह बालियान, हेड कांस्टेबल राबिंद्र सिंह, सुंदरलाल, पूर्णानंद वर्मा, सौरभ गुप्ता, सचिन कुमार, भगवत सरन, रूमा तोमर, कमल सिंह, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, अभिषेक चौधरी, सुरेंद्र पाल सिंह, सविता चौधरी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...