रामपुर, अप्रैल 27 -- रामपुर। बाबा बालक नाथ मंदिर से लौटकर आई पदयात्रा का रविवार देर शाम रामपुर आगमन पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरे नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भंगड़े की थाप पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यह पदयात्रा आठ अप्रैल को रामपुर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर अजीतपुर से शुरू हुई थी, जिसका नेतृत्व मंदिर के महंत बाबा गुलाब दास कर रहे थे। श्रद्धालुओं की यह यात्रा हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध दियोट सिद्ध गुफा तक पहुंची और फिर रामपुर लौटी। करीब 18 दिनों तक चली इस पदयात्रा ने लगभग 650 किलोमीटर की दूरी तय की। यह भी पढ़ें- पदयात्रा का रामपुर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत यात्रा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होते हुए हिमाचल प्रदेश तक पहुंची। पूरे मार्ग म...