शाहजहांपुर, मार्च 17 -- ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई रोड स्थित दिलावरपुर भटकर गांव में पथबारी देवी मंदिर पर लगने वाले पारंपरिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने देवी मां की प्रतिमा के दर्शन कर खजूर से बने पंखे झलकर ग्रीष्म ऋतु का स्वागत किया। होली के बाद हर वर्ष लगने वाले इस मेले में दूर-दराज के गांवों से लोग पहुंचते हैं। मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की दुकानें और लकड़ी से बने उत्पादों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। दिनभर मेले में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की भीड़ जुटी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना रामचंद्र मिशन की पुलिस तैनात रही। मेला प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि हजारों श्रद्धालुओं ने मेले में पहुंचकर दर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.