श्रद्धालुओं ने नम नयनों से दी मां दुर्गा को विदाई
बोकारो, मार्च 29 -- बेरमो। वासंती नवरात्र-चैती दुर्गा पूजा का शनिवार को समापन हो गया। बेरमो क्षेत्र के देवी मंडपों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने मां दुर्गा की आरती करते हुए मांग में सिंदूर लगाकर मुख में मिष्टान्न देकर, फिर अपने और सभी सुहागनों की मांग और गाल में सिंदूर लगाई और सिंदूर खेला की रस्म करते एक बेटी की विदाई की तरह भावुक होकर मां को विदाई दी। इसके पूर्व आचार्य और यजमान द्वारा नवपत्रिका विसर्जन कर दिया गया। गोमिया, साडम, जरीडीह बाजार आदि अधिकांश पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन-शोभायात्रा के साथ दामोदर और अन्य जलाशयों में विसर्जित कर दिया गया। पेटरवार प्रखंड के पिछरी गांव सहित कई जगह की प्रतिमाएं आज रविवार को विसर्जित की जाएगी। पिछरी में दुर्गा मंदिर में नवपत्रिका व कलश को मंदिर परिसर से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.