विकासनगर, मई 24 -- खत कोरु की बैठक रविवार को मंदिर के प्रांगण कचटा में संपन्न हुई। बैठक में चालदा महाराज के खत कोरु आगमन पर श्रद्धालुओं ने देव जागड़े में करीब तीन लाख से अधिक की भेंट अर्पित की है। मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में कार्यालय बजीर ने बताया कि भक्तों द्वारा चढ़ाई गई नगदी भेंट का प्रारम्भिक लेखा जोखा लगभग तीन लाख रूपए से अधिक रहा है। बैठक में मंदिर समिति की पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...