श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
चित्रकूट, अगस्त 10 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में सावन माह के दूसरे सोमवार को तड़के से ही शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज उठे। जलाभिषेक के लिए तड़के से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के पट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। मंदिर प्रबंधन के साथ ही पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं संभाली और महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइनें लगवाकर जलाभिषेक कराया।रामघाट में तड़के तीन बजे से ही भक्त पहुंचने लगे थे। पतित पावनी मंदाकिनी में स्नान के बाद श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए राजाधिराज मत्तगयेन्द्रनाथ मंदिर पहंुचने लगे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे पूजन-अर्चन व महाआरती के बाद मंदिर के पट खुले। यह भी पढ़ें- Buxar News: दूसरी सोमवारी पर रामरेखा घाट से ब्रह्मपुर तक कांवरियों का उमड़ा सैलाब इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.