झांसी, जून 8 -- मऊरानीपुर। ग्राम पंचायत अक्सेव में चल रहे दिव्य श्रीराम महायज्ञ में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूर्णाहुति में भाग लिया। बाद में भंडारा हुआ। जिसमें भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। भजन कीर्तन हुए। जिससे माहौल और भक्तिमय हो गया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य, ग्रामवासी एवं क्षेत्र के अनेक धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम संगम देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...