औरैया, मार्च 1 -- सहार। सहार क्षेत्र के ग्राम पुर्वा रावत में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर रविवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कथा के अंतिम दिन विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हवन कार्यक्रम में परीक्षित सुभाष एवं उनकी पत्नी कुसमा ने यज्ञ में आहुति देकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेन्द्र, नृपत सिंह, लाखन सिंह, जयपाल, सर्वेश, रामवीर सिंह, अरुण प्रजापति, राजमोहन, अमित दिवाकर, गौरव यादव, विजय दिवाकर, जयराम नागर, रानू कुरैशी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...