गाजीपुर, फरवरी 15 -- गाजीपुर (जमानियां)। शिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को जमानियां गंगा के पक्का बलुआ घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। सैकड़ों महिलाएं श्रद्धा पूर्वक गंगा स्नान करते हुए शिव मंदिर में पूजा अर्चन किया। पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि शिवरात्रि पर्व के आगमन होने के कारण पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों से गंगा स्नान घाट सहित कस्बा बाजार भक्तिमय हो गया है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर सात दिन तक श्रद्धालुओं भोलेनाथ दर्शन देंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाट पर पुख्ता इंतजाम किये गये है। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसाजन नागर गंगा घाट का निरीक्षण करते हुए सबंधित कर्मियों को निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...