बिहारशरीफ, मार्च 23 -- श्रद्धालुओं ने की मां स्कंदमाता की अराधना, मांगा आशीर्वाद चेवाड़ा, निज संवाददाता। चैत नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गयी। हर तरफ मां की जय जयकार हो रही है। सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु की भीड़ उमड़ने लगी थी। पूजा समितियों द्वारा पूजा पंडालों को आकार दिया जा रहा है। मां की प्रतिमाओं को जीवंत रूप देने में मूर्तिकार जुटे हैं। सड़कों पर रॉलेक्स लगाये जा रहे हैं। लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। शाम होते ही रंग बिरंगी रौशनी से शहर की खुबसूरती में चार चांद लग रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...