गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम। चैत्र नवरात्र के अष्टमी पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की। शीतला माता समेत अन्य मंदिरों में दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं की लंबी कतार रही। इसमें पुरुषों और बच्चों के साथ महिलाएं शामिल रहीं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पूरे पारंपरिक तरीके से श्रद्धालुओं ने हलवा पुरी का माता को भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों से गुंज उठा। रात से मंदिरों में पूजा-पाठ में जुटने लगे थे श्रद्धालुचैत्र नवरात्र के अष्टमी अवसर पर महिलाएं सुबह जल्दी तैयार होकर मंदिरों में पहुंचीं। सूरज निकलते ही कई महिलाएं पूजा की थालियां लेकर शीतला माता मंदिर पहुंच गईं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पारंपरिक तरीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.