दुमका, जुलाई 23 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 को लेकर संताल परगना प्रक्षेत्र के डीआईजी अंबर लकड़ा बुधवार को बासुकीनाथ पहुंच मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मौके पर मुख्य रूप से दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार मौजूद रहे। डीआईजी अंबर लकड़ा ने निरीक्षण के दौरान मंदिर व मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम का जायजा लिया। डीआईजी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आनेवाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मंदिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। मौके पर मंदिर के पंडा पुरोहितों के साथ भी कई मुद्दों पर बातचीत की। श्रावणी मेला के दौरान भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी की निगरानी, कांवरिया रूट लाइन, कतार प्रबंधन और पुल...