दुमका, जुलाई 29 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार की अध्यक्षता में मंगलवार को बासुकीनाथ स्थित मयूराक्षी कला मंच पर संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला-2026 में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुरक्षित वातावरण एवं सुगम दर्शन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेला के सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर सुनिश्चित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: मुख्य सचिव अविनाश कुमार को उपायुक्त ने स्मृति चिन्ह भेंट कियासंयुक्त ब्रीफिंग की महत्वपूर्ण बातें ब्रीफिंग के दौरान राजकीय श्रावणी मेला बासुकीनाथ धाम के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन के निमित्त मेला क्...