दुमका, जून 16 -- दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को बासुकीनाथ धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रूट लाइन, संस्कार मंडप, शिवगंगा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मेला से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण कर लिया जाए, ताकि अंतिम समय में किसी प्र...