शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। कुर्रिया कलां स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में रविवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने साफ कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी गई है। इसी क्रम में डीएम, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 27 मार्च से तीन दिनों के लिए खुले मंदिर के कपाटों के बाद यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दर्शन के बाद अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। इस दौरान प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस बल की तैनाती को विस्तार से देखा गया। डीएम ने निर्देश...