मथुरा, फरवरी 24 -- होली पर्व पर ट्रेनों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ शालीनता पूर्ण व्यवहार किया जाए। संदिग्धों और अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाए। किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्र ना होने पाए। ट्रेन में सवार होते और उतरते समय श्रद्धालुओं की मदद करें। ये दिशा निर्देश सोमवार को जंक्शन की सुरक्षा में लगे पुलिसबल को ब्रीफ करते हुए सीओ रेलवे राजेश दीक्षित ने कही। होली को लेकर जंक्शन रेलवे स्टेशन के साथ साथ अन्य सभी छोटे बड़े रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए चार अनुभागों के अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया है। सोमवार को जंक्शन स्थित जीआरपी थाने पर सीओ रेलवे राजेश दीक्षित ने पुलिस बल को ब्रीफ किया। सीओ ने कहा कि होली पर देश विदेश से लाखों श्रद्धालु जंक्शन पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.