मथुरा, अप्रैल 13 -- थाना जैंत अंतर्गत नगला सुम्मेरा के समीप शनिवार रात बाइक सवार चार बदमाशों ने पुलिस कर्मी बन ई-रिक्शा और ऑटो सवारों को रोका। इस दौरान तलाशी के बहाने सवारियों से पुलिसकर्मी बताकर मोबाइल, नगदी और जेवरात लूट ले गये। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। ​नगला सुम्मेरा निवासी चन्द्रभान ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात करीब नौ बजे ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था, तभी गांव नगला सुम्मेरा के समीप बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए ई-रिक्शा में गांजा होने की बात कहकर तलाशी लेने का दबाव बनाया। इस दौरान बदमाशों ने जबरन उसका मोबाइल और नगदी छीन ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित चन्द्रभान के अनुसार इसी दौर...