मथुरा, जनवरी 29 -- यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बैठक में यमुना पार प्रस्तावित पार्किंग स्थल से ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर तक आवागमन हेतु प्रस्तावित सस्पेंशन ब्रिज, यमुना के घाटों के निर्माण, प्रस्तावित रोप-वे सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं की डिज़ाइन का स्क्रीन के माध्यम से प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत कर विस्तृत जानकारी दी गई। गुरुवार की शाम उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र की अध्यक्षता में वृंदावन के गीता शोध संस्थान भवन में स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों ने मंथन किया। बैठक में जुगल घाट पर केबिल ब्रिज बनाने के साथ पार्किंग, जनसुविधा...