रिषिकेष, मई 9 -- चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने व्यापक तैयारियां की हैं। बीते वर्षों के अनुभवों के आधार पर इस बार रेस्क्यू और स्वास्थ्य सहायता तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है। शनिवार को जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ वाहिनी के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री और बदरीनाथ यात्रा मार्गों के दुर्गम पैदल रास्तों तथा मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए अतिरिक्त पोस्ट तैनात की गई हैं। एसडीआरएफ जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और बीमार व घायल श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों पर तैनात पैरामेडिक्स श्रद्धालुओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, ऑक्सीजन सहायता और प्राथमिक उपचार कर रहे हैं। वर्ष 2026 में अब तक एसडीआरएफ करी...