हापुड़, जनवरी 3 -- ब्रजघाट। पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। डीएम और एसपी समेत जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी गंगा नगरी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान करने से रोकने में जुटे रहे। डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पौष पूर्णिमा से एक दिन पहले सुरक्षा का जायजा लिया। इसके बाद एडीएम संदीप कुमार और एएसपी विनीत भटनागर भी शुक्रवार रात गंगा नगरी में पहुंच गए। गरीब निराश्रित श्रद्धालुओं को पालिका कर्मियों ने रैन बसेरे समेत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सुबह स्नान शुरू होते ही डीएम और एसपी शनिवार सुबह होते ही ब्रजघाट गंगानगरी पहुंच गए, जो स्नान पर्व संपन्न होने तक गंगानगरी में ही डटे रहे। इसके अलावा एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ स्तुति सिंह,...