श्रद्धालुओं की सुरक्षा को अलर्ट रही पुलिस, पूरी रात मेला क्षेत्र में रहे एसपी
देवघर, अगस्त 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था को लेकर देवघर पुलिस अलर्ट मोड में है। पहली सोमवारी को लेकर एसपी प्रवीण पुष्कर ने रविवार देर रात बाबा मंदिर परिसर, शिवगंगा, मानसरोवर, नंदन पहाड़, कांवरिया पथ तथा शहर के प्रमुख मार्गों का लगातार निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। पुलिस कंट्रोल रूम में समीक्षा की। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ की निगरानी की गई तथा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात अधिकारियों से लगातार संपर्क कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारी और पुलिस बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.