श्रद्धालुओं की भीड़ से थावे में फिर लगा भीषण जाम,रेंगते रहे वाहन
गोपालगंज, मई 25 -- थावे। गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 स्थित थावे बस पड़ाव पर सोमवार को भीषण जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से लोग बेहाल दिखे। कई घंटे तक वाहन एक ही स्थान पर खड़े रहे और धीरे-धीरे रेंगते नजर आए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर हरिद्वार की सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, दिनभर जाम से जूझते रहे श्रद्धालुजाम की स्थिति स्थानीय लोगों के अनुसार, थावे स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी कारण सड़क पर अत्यधिक भीड़ हो जाती है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को यहां यही स्थिति बनी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.