मथुरा, फरवरी 16 -- थाना जैंत अंतर्गत राल रोड पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई। इस दौरान बस सवार करीब आठ श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए घायलों को एम्बुलेंस की मदद उपचार को भेजवाया। बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा शेष सवारियों को अन्य साधन से गंतव्य को भिजवाया। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे प्राइवेट बस चालक वृंदावन से श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिये बरसाना लेकर जा रहा था। बताते हैं कि तभी छटीकरा-राल रोड स्थित शिवाय रेस्टोरेंट के पास अचानक किसी को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े पेड़ से टकरा गयी। बस की भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-...