रांची, अप्रैल 13 -- रांची। प्रमुख संवाददाता कैलाश के करुणा संगठन से संबद्ध श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को महातीर्थ नैमिषारण्य धाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे में 27 श्रद्धालु शामिल हैं। केंद्रीय युवा महावीर मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह चंदेल ने तीर्थयात्रियों को अंग वस्त्र भेंट कर विदा किया। बताया गया कि संगठन के संस्थापक कैलाशी अरविंद सिंह कौशल के नेतृत्व में आठ राज्यों से 27 तीर्थ यात्री नैमिषारण्य में जमशेदपुर के ज्योतिषाचार्य सह कथावाचक दिवाकर कुमार पांडेय के सान्निध्य में पूजा अनुष्ठान एवं समागम में भागीदारी निभाएंगे।जत्थे में कैलाशी स्वामी गंगानन्द गिरी महाराज, पूर्व विधायक कैलाशी श्री राम प्रकाश गर्ग, राजीव कुमार, राजेंद्र नायक, मनोज शुक्ला, स्मृति शुक्ला, रामाकांत श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अतुल कुमार, सुरेन्द्र तिवारी, अवधेश कुमार, ...