बदायूं, फरवरी 25 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सतेती में आयोजित पांच दिवसीय पांच कुंडली लक्ष्मी नारायण यज्ञ का मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। 19 फरवरी से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में विधि-विधान से हवन-पूजन और श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी शिव शर्मा ने बताया कि यज्ञ के उपरांत पधारे हुए साधु-संतों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। बाबा भगवानदास मंदिर के प्रधान सेवक और ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.