संभल, जून 18 -- गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गुरुवार को सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी दिवस श्रद्धाभाव से मनाया गया। रागी जत्थे ने गुरुवाणी और शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। गुरु तेग बहादुर मार्ग स्थित गुरुद्वारे में गुरुवाणी का बखान करते हुए बताया कि गुरु अर्जुन देव को 30 मई 1606 को बादशाह जहांगीर के शासन में अमानवीय कष्ट देते हुए पाकिस्तान के लाहौर में शहीद कर दिया गया था। गुरु अर्जुन देव जी ने जहांगीर के कहने पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब में मोहम्मद साहिब की तारीफ व अन्य वाणी व कविताएं दर्ज नहीं की थीं। यह भी पढ़ें- गुरू अर्जन देव को अर्पित किए श्रद्धा सुमन जिसके बाद उन्हें अनेक अमानवीय कष्ट दिए गए। शाम को दीवान साहिब सजाया गया। जिसमें बाहर से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु क...