किशनगंज, जनवरी 24 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज नगर के साथ पूरे प्रखंड में शुक्रवार को मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की गई। खास कर शिशु विद्या निकेतन, पीकू पब्लिक स्कूल, ताराचंद धानुका एकेडमी , निजी कोचिंग सेंटर आदि विद्यालयो में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर स्कूली छात्रों द्वारा धूम धाम से पूजा-अर्चना को गई। इस अवसर पर नगर के लगभग सभी वार्ड में भव्य पूजा पंडाल बना कर मां शारदे की पूजा-अर्चना की गई। वही शिक्षण संस्थानों में प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का भी वितरण कराया गया। फोटो 23 जनवरी केगंज 15 : मां सरस्वती की प्रतिमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...