श्रद्धापूर्वक मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा। चाईबासा स्थित बाल मंडली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण की प्रेरणा स्रोत है। इस अवसर पर रवि शंकर विश्वकर्मा, अनन्त सयनम, राकेश पोद्दार, जगदीश निषाद, रीना कर, आकाश कुमार, सुशील साव, प्रिंस साह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.