बिजनौर, फरवरी 16 -- समूचे इलाके में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास तथा धूमधाम से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। रविवार को मध्य रात्रि से ही कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया था। महाशिवरात्रि के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करके महाशिव शंकर के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। अफजलगढ़ स्थित बडा शिव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भोले के भक्तों ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना करके श्रद्धा भाव से शिवलिंग पर फूल तथा गाय के दूध सहित जलाभिषेक किया। वहीं दूसरी ओर कालागढ़ में रामगंगा नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल तथा प्रसाद चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इस मौके पर ग्रामीण इलाकों में स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गांव अनवरपुर चंडिका के प्राचीन शिव मंदिर...