सिमडेगा, जनवरी 4 -- बानो, जलडेगा, प्रतिनिधि। बानो प्रखंड मुख्यालय स्थित जयपाल सिंह मुंडा खेल मैदान में जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती मनाई गई। मौके पर जिप सदस्य बिरजो कंडुलना सहित अन्य अतिथियों ने जयपाल सिंह मुंडा स्मारक पत्थर में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा का जन्म 1903 ई को टकरा गांव में हुआ था। वे आदिवासी नेताओं में सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली नेताओं में से एक थे। वर्ष 1928 ई के ओलंपिक में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल भी दिलाया था। आज हमें उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की जरुरत है। मौके पर जेएलकेएम प्रखंड सचिव विकास मघईया, आदिवासी एकता मंच के उपाध्यक्ष सुधीर लुगुन, पाहन प्रमोद लुगुन, धर्मदास लुगुन, कुशल लुगुन, पवन लुगुन, सेत लुगुन, याकूब लुगुन, हलन लुगुन, सुशील लुगुन, हेमंत लुगुन, अरविंद लुगुन आदि उपस्थि...