मुरादाबाद, मार्च 30 -- बैंक कालोनी गोविंद नगर स्थित स्फटिक महादेव मंदिर में चतुर्थ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है, इसमें तीन दिवसीय हनुमंत कथा भी जारी है। इसके दूसरे दिन कथा व्यास दीपक उपाध्याय ने कहा हनुमान चालीसा का नियम पूर्वक श्रद्धा के साथ पाठ करने से सिद्धि प्राप्त हो जाती है। उन्होंने कलियुग में हनुमान जी की पूजा एवं आराधना को कलियुग में सर्व कल्याणकारी बाताया। भजनों को प्रस्तुति कर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। व्यवस्था में रनेश चंद्र शर्मा, ऋषभ वशिष्ठ, दीपाली शर्मा, बैंकुंठ नाथ मिश्रा, हिमांशु ठाकुर, विवेक चौहान, परशुराम उपाध्याय, सुनील शुक्ला आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...