सहारनपुर, दिसम्बर 24 -- श्रद्धानंद बलिदान पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन वैदिक यज्ञ, प्रवचन व शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक विद्वान रणवीर शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को केवल निराकार, निरंकार परमपिता परमेश्वर की ही उपासना करनी चाहिए। नियमित रूप से प्रातः सायं संध्या व भक्ति करने से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। कार्यक्रम के तहत आर्य समाज द्वारा नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें यज्ञ वेदी के साथ नगर भ्रमण किया गया। शोभायात्रा में ग्रामवासियों ने आहुति दी और वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों से वातावरण को देशभक्ति व वैदिक चेतना से ओतप्रोत कर दिया। भजनोपदेशक संदीप आर्य ने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। यज्ञ के यजमान संजिल आर्य व मंगेश आर्य रहे। इस दौरान राजबीर सिंह आर्य, महिपाल आर्य, अवनीश आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.